Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : बदमाशों ने रिवॉल्वर से की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

image

Jun 21, 2019

सुनील वर्मा : ग्वालियर शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं चोरी, लूट और हत्या जैसी वारदातों को करने में बदमाश के जहन से पुलिस का डर समाप्त हो गया है। इसीलिये वह दिनदहाडे पाॅश काॅलोनी में भी घटना को  बेखौफ अंजाम देते है। ताजा मामला शहर की सीताराम काॅलोनी का है। यहां पर रहने वाली ग्राम गिरोंगी सरपंच के बेटे सतीष गुर्जर उर्फ कईया पर सरेराह  टैरर आजमा रहे बदमाशों ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे सतीष गुर्जर घायल हो गया है। गोली लगने के बाद घायल युवक को निजी हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई।

सतीष गुर्जर के पेट में लगी गोली
दरअसल गोला के मंदिर इलाके की सीताराम काॅलोनी में दोपहर के समय अपने घर के बाहर खडे सतीष गुर्जर का विवाद शताब्दीपुरम में रहने वाले लखन शर्मा और उसके दोस्तों से हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि लखन शर्मा ने अपने दोस्तों को बुला लिया और बाइक सवार युवकों ने पहले तो सतीश गुर्जर के साथ मारपीट की फिर लखन शर्मा ने रिवाल्वर से तीन गोलियां चलाई जो सतीष गुर्जर के पेट में लगी और बदमाश फरार हो गये।

विवाद का कारण अज्ञात
स्थानीय लोगों के अनुसार 4-5 बदमाश बाइक से आये थे फिलहाल विवाद की वजह पता नही चल सकी है। गोला का मंदिर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं गिरोंगी सरंपच के बेटों को राजनैतिक लडाई के चलते तो गोली नही मारी गई खैर यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।