Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में बरपा शीत लहर का कहर, ठंड का अलर्ट जारी..

image

Dec 28, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर आज भी शीत लहर व घने कोहरे की चपेट में रहा। शुक्रवार को पड़ी कड़ाके की ठंड से लोग दिनभर कांपते रहे। शीत लहर ने धूप को भी बेअसर कर दिया। सुबह 7 बजे शहर में दृश्यता शून्य पर आ गई। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज ठंड का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, मौसम विभाग ने घने से घना कोहरा, पाला, सीवियर डे (तीव्र शीतल दिन) के साथ-साथ शीत लहर चलने के भी आसार जताए हैं। इससे अगले 24 घंटे तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

दरअसल शहर 16 दिसंबर से दिन में कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा था। रात का तापमान सामान्य पर स्थित था, लेकिन दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आ गई। जिससे न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 कम रहा। इससे शीत लहर चल गई। दिन में 7 घंटे सूरज कोहरे में ढंका रहा। इससे अधिकतम तापमान भी नहीं बढ़ पाया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री कम रहा। इस कारण रात व दिन में लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। शहर में करीब 17 घंटे कोहरा छाया रहा। सबसे ज्यादा घना कोहरा सुबह 7 बजे छाया। जिससे दृश्यता 0 शून्य पर आ गई। मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि  हवा का रुख उत्तर से पश्चिम की ओर है। उत्तर से चलने वाली हवा जम्मू कश्मीर से आ रही है। बर्फ की वजह से हवा ज्यादा ठंडी है। जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी भी हो रही है।