Loading...
अभी-अभी:

अपने जन्मदिन पर मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट..

image

Nov 5, 2019

दीपिका अग्रवाल : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट अपने जन्मदिन के मौके पर इंदौर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में मरीजों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने यशवंत राव होलकर महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पौधारोपण किया। इसके साथ ही मंत्री सिलावट ने मरीजों को फल भी बांटे।

मिलावटखोरों पर साधा निशाना
बता दें कि इस बीच मिलावटखोरों पर निशाना साधते हुए मंत्री सिलावट ने कहा कि जो लोग प्रदेश में मिलावट का गोरखधंधा चला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत सब्जी बेचकर की थी, यहाँ आने वाले मरीजों में गरीब और दलित वर्ग के साथ आदिवासी होते हैं उनकी गरीबी को मैंने महसूस किया है। आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। ऐसे में डॉक्टर जो की भगवान का एक रूप है। उन्हें उनकी सेवा के लिए अपने जन्मदिन के मौके पर मैंने धन्यवाद दिया है।

सिंधिया ने ​कभी कोई पद नहीं मांगा
वहीं इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने डॉक्टरों की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया है। वहीं सिंधिया के प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे वे समर्पित भाव से निभाते हैं। वह पद के पीछे नहीं भागते हैं उन्होंने जीवन में कभी कोई पद नहीं मांगा है।