Loading...
अभी-अभी:

गोली लगने से हॉक फोर्स के जवान भगवंत सिंह सिकरवार की मौत

image

Feb 1, 2019

राज बिसेन : गोली लगने से हॉक फोर्स के एक जवान भगवंत सिंह सिकरवार की मौत हो गई। बन्दूक को अन्लोडेड करते समय हुई यह घटना।भगवत संत्री पहरा ड्यूटी करके अपने रूम में पहुचा था।आज सुबह दुर्घटनावश गोली चलने की अधिकारियों ने की पुष्टी की है गले के पास गोली लगने से भगवत की मौत हो गई। भगवत मूल रूप से 23 वी वाहिनी भोपाल में पदस्थापना थी, भगवत पोरसा मुरैना का रहने वाला था।बिरसा थाना के सालेटेकरी चौकी में नवीन पदस्थापना हुई थी।

बता दें कि आज सुबह बालाघाट जिले के बिरसा थाना अंतर्गत साले टेकरी चौकी में पदस्थ भगवत सिंह सिकरवार पोरसा मुरैना निवासी उम्र 28 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की वह रात में संत्री की ड्यूटी कर अपने रूम में जाकर बंदूक को अल्लोडेट कर रहा था तभी अचानक गोली उसके गले मे लग गई।जिसके दौरान उसकी मौत हो गई। भगवत का पोस्टमार्टम बिरसा के चिकित्सालय मे किया गया और उसे पुलिस के सभी वरिस्ठ अधिकारी व कर्मचारी ने पुलिस ग्राउंड मे भगवत को भावविहीन श्रधान्जली दी और उसके पार्थिव शरीर को उसके घर पहुचाया गया ।