Loading...
अभी-अभी:

हनी ट्रैप मामले पर बोलीं सुमित्रा म​हाजन कहा, इस मामले में होगी कड़ी कार्रवाई

image

Sep 25, 2019

दीपिका अग्रवाल : प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में कई बड़े नाम उजागर होने की सम्भावना से खलबली मची हुई है। इस मामले में एसआईटी गठित करके जांच की जा रही है। वहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राजनीति में जैसी शुचिता उन्होंने अपनायी है वैसी शुचिता सभी राजनेताओं को अपनाना चाहिए।

सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलना चाहिए...
ताई ने कहा है कि, वर्तमान में भले ही राजनीति का स्वरूप बदल गया हो लेकिन बदलते स्वरूप में किसे क्या अपनाना है, यह उसे खुद तय करना है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में राजवाडा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची थी। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ताई ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा सीख देती हूं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो आदर्श स्थापित किए है,सभी कार्यकर्ताओं को उन्हीं आदर्शों पर चलना चाहिए। 

राजनेता, राजनीति की सुचिता को बनाए रखें..
अपने जीवन का उदाहरण देते हुए ताई ने कहा कि राजनीति में आने से लेकर अब तक वे शुचिता से राजनीति के दायित्वों का निर्वहन करती आई है। आज के समय में सभी राजनेताओं के लिए आवश्यक है कि वे भी राजनीति की सुचिता को बनाए रखें। ताई ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में ना सिर्फ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, बल्कि शहर में मौजूद कई राजनेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया है जिसमें पक्ष और विपक्ष के बंधन को बुलाकर राजनीतिक सद्भाव की मिसाल भी पेश की गई है।