Loading...
अभी-अभी:

जोगी पार्टी के प्रत्याशी बोमड़ाराम मरकाम की पत्रवार्ता, भाजपा के 15 साल और कांग्रेस के 8 महीने के कार्यकाल को बताया असफल

image

Sep 25, 2019

आशुतोष तिवारी : चित्रकोट में होने वाले उपचुनाव के लिए छजकां ने अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है। जिसके बाद आज जगदलपुर पहुँचे जोगी पार्टी के प्रत्याशी बोमड़ाराम मरकाम ने पत्रवार्ता ली और भाजपा के 15 साल और कांग्रेस के 8 महीने के कार्यकाल को असफल बताया। उन्होंने कहा कि चित्रकोट में स्थानीय मुद्दों को लेकर वे चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने दीपक बैज से पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस बार दीपक बैज की पत्नी पूनम बैज को टिकट मिलने की संभावना के सवाल पर पिछले विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को न दोहराने की बात कहते हुए बोमड़ा ने सांसद दीपक बैज पर विधायक रहते जिला पंचायत चुनाव में खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया है।

दीपक बैज पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लगाया था आरोप..
बोंमडा राम ने कहा कि यह आरोप वही नहीं स्वयं कांग्रेसी कार्यकर्ता भी दीपक बैज पर लगाते आ रहे है। दरअसल मामला जिला पंचायत चुनाव का है, जिसमें कांग्रेस से 9 व भाजपा से मात्र 6 ही जिला पंचायत सदस्य जीत पाए थे। लेकिन बावजूद इसके जिला पंचायत के अध्यक्ष के रूप में भाजपा जिला पंचायत सदस्य जबिता मंडावी को अध्यक्ष बनाया गया। उस दौरान दीपक बैज पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चार जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए रुपये देने का आरोप लगा था। जिसके बाद सांसद दीपक बैज की काफी आलोचना भी हुई।  और फ़िर 2018 चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी के समय भी यह मुद्दा काफी बार उठा था। 

जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी सांसद को घेरने की तैयारी में..
बोमडाराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी कार्यकर्ता इस मामले को भूल नही पाए है और अब दीपक बैज के द्वारा चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में अपनी पत्नी की दावेदारी सामने करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी भी सांसद को घेरने की तैयारी में है। इधऱ चुनाव के दौरान भाजपा भी इसे मुद्दा बनाती है तो कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है, और ऐसे में क्या कांग्रेस सांसद दीपक बैज की पत्नी पर दांव खेलेगी ये बड़ा सवाल है।