Loading...
अभी-अभी:

वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

image

Aug 8, 2018

संदीप मिश्रा : वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से मोटी रकम हड़पने वाले गिरोह के एक और ठग को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है गिरोह के सदस्यों ने कई राज्यों के लोगो को एच-1बी वीजा दिलवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी की थी।

इंदौर की डायस पार्क कंपनी के मालिक ने खुद क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी कि उसकी कंपनी के 2 कर्मचारियों ने कलकत्ता, हैदराबाद, बैंगलोर और अन्य राज्यो के साथ ही विदेश में रहने वालो लोगों से एच01बी वीजा दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करते हुए प्रति व्यक्ति डेढ़ लाख रूपए अपने और परिजनों के खातों में जमा कराये है।

शिकायत पर मामले की जाँच करते हुए पुलिस ने कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विकास सिंह गेहलोद और प्रशांत सिंह झाला को गिरफ्तार किया था। जाँच के दौरान पूछताछ में आरोपी विकास ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताये थे इन दोनों के साथ अजय यादव भी अपराध के षडंयत्र में शामिल था लोगो को एच-1बी वीजा उपलब्ध कराने के लिए कूटरचित दस्तावेज बनाने का काम करता था। इसके लिए उसे भी उसका हिस्सा मिलता था। यतीश मुनीराजू नामक व्यक्ति ने अजय यादव के खाते में 1 लाख 32 हजार रूपये 1दिसंबर 2015 को नेटबैंकिग के माध्यम से जमा कराए थे। इसमें मामले में अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।