Loading...
अभी-अभी:

जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से की धोखाधडी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

image

Aug 8, 2018

संदीप मिश्रा : इंदौर शहर में जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से धोखाधडी और ठगी कर फरार हुए 10 हजार रूपये इनामी 1 आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है साढ़े 26 लाख रूपये की प्लाट धोखाधड़ी के इस मामले में पहले ही 8 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले का आखरी आरोपी 1 साल बाद अब गिरफ्तार हुआ है मानवता नगर में फर्जी दस्तावेजो के माध्यम से कागजात तैयार कर साढ़े 26 लाख रुपयों का प्लाट बेचकर फरार हुआ आरोपी सुमित ठाकुर अपने घर किसी कार्यक्रम मे शामिल होने आया था, वहा से ही क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने मानवता नगर मे अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर, किसी व्यक्ति के नाम से रजिस्ट्री कर बेच दिया था वह प्लाट विष्णुपुरी के रहने वाले दयाल सिंह के नाम से रजिस्टर्ड था। 2002 में अपने प्लाट योगेन्द्र पराशर को बेचकर दयाल सिंह पंजाब चला गया था। बाद में योगेन्द्र ने यह प्लाट 2005 में सूरज देवी जैन को बेच दिया था।

2002 में दयाल सिंह के पंजाब जाने के बाद इन बदमाशो ने षडयंत्र रचते हुए मनोहर सिंह बैस को दयाल सिंह बताते हुए दस्तावेज तैयार कर प्लाट का मनमोहन सिंह अरोरा को 26 लाख 50 हजार रुपये में बेच दिया। इस मामले में मनोहर सिंह, राजेश राजपूत, आशीष पहाड़िया, राजेन्द्र उर्फ रज्जू नाथ, सोहराब पटेल, शरीफ मेनन, सुरेश यादव और राजेन्द्र उर्फ राजू गाईड को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि सुमित ठाकुर फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपयों का इनाम रखा हुआ था।