Loading...
अभी-अभी:

गांधी जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर इंदौर से निकली गांधी दर्शन पदयात्रा

image

Nov 19, 2019

विकास सिंह सोलंकी : महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गांधीवादी संगठनों के मार्गदर्शन में इंदौर से गांधी दर्शन पदयात्रा निकली गयी। मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्य गांधी 150 राज्य स्तरीय समिति मध्य प्रदेश शासन के चिन्मय मिश्र की मौजूदगी में आज सुबह गांधी प्रतिमा पर पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर द्वाराइस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

100 से ज्यादा पदयात्री हुए शामिल
इंदौर से शुरू हुई यह पदयात्रा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव के नेतृत्व में निकली गयी। वहीं इस गांधी दर्शन यात्रा में गांधीजी के सिद्धांतों एवं भजनों को प्रदर्शित करता प्रथम वाहन गांधी संदेश वाहन रहेगा साथ ही गांधी जी की प्रतिमा चरखी से सूट काटते प्रदर्शित की गयी। यात्रा में 100 से ज्यादा पदयात्री शामिल हुए जिन्हें समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

गांधी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए नाटकों का मंचन 
वहीं आज 19 नवंबर से शुरू हुई यह गांधी दर्शन पदयात्रा 27 नवंबर तक 9 दिन का सफर तय कर भोपाल पहुंचेगी, साथ ही यात्रा के दौरान प्रत्येक रात्रि विश्राम स्थल पर गांधी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए नाटकों का मंचन किया जाएगा, इसके साथ ही गांधी जी के भजनों की प्रस्तुति के आयोजन लगातार होते रहेंगे। वहीं इस यात्रा को समाज के अलग अलग वर्गों ने भी सराहा और इससे सामाजिक सद्भाव और एकता का सन्देश जनजन तक जाने की उम्मीद जताई ​है।