Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर

image

Sep 29, 2018

सन्दीप मिश्रा -  इंदौर शहर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें महज एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर है, वहीं उसकी 4 साल की बहन के साथ भी हरकत की गई। यह दहला देने वाली घटना शहर के मध्य जेल रोड नावेल्टी मार्केट के पास बन रही एक निर्माणाधीन मकान में हुई।

बच्ची लहू-लुहान हालत में मिली

बता दें कि यहां पर सागर का एक मजदूर परिवार रहता है। बताते हैं रात में जब सभी सोए थे, करीब ढाई बजे से तीन बजे के बीच उस एक साल की बच्ची को बदमाश उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा वहीं सो रही उसकी 4 साल की बहन के साथ भी हरकत की गई। इस हादसे में एक साल की बच्ची लहू-लुहान हालत में मिली। एक साल की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक प्रारंभिक तौर पर बच्ची के चाचा का नाम सामने आ रहा है। 4 साल की बच्ची ने अपने चाचा का नाम बताया है। हालांकि अधिकृत तौर पर पुलिस इसे छेड़-छाड़ की घटना बता रही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार एमवाय मेडिकल में एक साल की बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है।