Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर की सड़कों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा, यातायात प्रभावित

image

Aug 1, 2019

अरविंद दुबे : जबलपुर की सड़कों पर आवारा जानवरों के आतंक से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हाईकोर्ट ने इन आवारा जानवरों को सड़को से हटाने के निर्देश भी जारी किये है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का पालन भी नही किया जा रहा है और अतिक्रमण विभाग के द्वारा कार्यवाही नही की जा रही है। शहर की सभी सड़को पर आवारा जानवरों ने कब्जा जमाया हुआ है। जिससे अक्सर वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इन दुर्घटनाओ का आंकड़ा बारिश में और ज्यादा हो जाता है जब बारिश की वजह से सड़क पर बैठे जानवर वाहन चालकों को नजर नहीं आते हैं। शहर के अन्दर और हाइवे पर आवारा जानवर वाहन दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन गए हैं। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी इन जानवरों को पकड़ने के लिए कोई भी प्रयास नही कर रहे हैं जबकि नगर निगम के पास कैटल वाहन और पर्याप्त अमला हैं। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही न किये जाने से आम लोग बेहद परेशान हो रहे हैं ईधर विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठन के द्वारा नगर निगम के कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किये जा रहे हैं और इन आवारा जानवरों से सड़को को मुक्त करने की मांग की जा रही है।