Loading...
अभी-अभी:

मिलावट के खिलाफ सख्त हुई कमलनाथ सरकार, मिलावटखोरों पर गिरेगी गाज

image

Aug 2, 2019

दीपिका अग्रवाल : प्रदेश में मिलावट के खिलाफ सख्त हुई कमलनाथ सरकार अब किसी भी स्थिति में पीछे हटने के मुड में नहीं है। प्रदेश के स्वास्थ मंत्री तुलसी सिलावट ने इसके साफ़ संकेत दिए हैं। सिंथेटिक दूध और दूध से बनने वाले उत्पादनों में मिलावट करने वालों को मंत्री सिलावट ने सख्त चेतावनी दी है।

मिलावट करना जनता को ज़हर देने के बराबर
मंत्री का कहना है कि दूध और दूसरी चीजों में मिलावट करना जनता को ज़हर देने के बराबर है, और कमलनाथ सरकार प्रदेश की जनता को ज़हर देने नहीं देगी और ऐसे मिलावटखोरों की जगह अब सिर्फ और सिर्फ की सलाखें होंगी। साथ ही उन्होंने मिलावट करने वालों को चेताया है कि या तो वह मिलावट बंद कर दे और या तो मध्यप्रदेश छोड़ दें, क्योंकी अब यह सरकार इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरतेगी और इस मामले में अगर कोई अधिकारी भी लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी उतनी ही सख्त कार्रवाई होगी।

मिलावटखोरों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम
वहीं उन्होंने बताया की प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ जो भी सरकार का साथ देगा और मिलावट करने वालों की जानकारी देगा, उसकी जानकारी गोपनीय रखने के साथ ही उसे 11 हज़ार का इनाम भी दिया जायेगा, वही प्रदेश की राजनीति में हो रही उठापटक को लेकर भी मंत्री सिलावट ने कहा कि कमलनाथ सरकार पुरे 5 साल चलेगी।