Loading...
अभी-अभी:

खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद अरुण यादव पहुंचे बुरहानपुर

image

Apr 6, 2019

राजेश निम्भोरकर : खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद अरुण यादव का प्रथम बार बुरहानपुर पहुँचे इनके साथ कृषि मंत्री सचिन यादव भी साथ थे। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल की बात अरुण यादव के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी, कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

बता दें कि इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए अरुण यादव ने भाजपा के उम्मीदवार एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 5 बार सांसद रहने के बाद भी क्षेत्र के विकास को लेकर संसद में एक भी प्रश्न नही किया गया। इतना ही नहीं 5 साल बनाम 25 साल को लेकर अरुण यादव ने नंदकुमारसिंह चौहान को खुले मंच पर बहस करने की चेतावनी भी दे डाली, तो वहीं कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसान कर्ज माफ़ी को लेकर भाजपा के द्वारा भ्रम फैलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में जो वादा किसानों से किया था उसे पूरा किया है साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज का ब्यौरा भी दिया।