Loading...
अभी-अभी:

महिला की हत्या करने के मामले में पति और देवर को हुई उम्रकैद

image

Aug 29, 2018

धर्मेन्द्र शर्मा : ग्वालियर जिला न्यायालय ने एक महिला की हत्या में उसके पति और देवर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 8-8 हजार रुपए जुर्माना किया है। दरअसल माधवगंज थाना क्षेत्र के गुढा गुडी नाके पर रहने वाले नरेश कुशवाह और उसके भाई गोविंद कुशवाहा ने महिला जावित्री देवी की गले में कपड़ा ठूंस कर निर्मम हत्या कर दी थी। 

इस मामले में मृतका की बेटी चश्मदीद गवाह थी नरेश और उसका भाई गोविंद महिला जावित्री की हत्या करने के बाद फायरिंग रेंज में एक पहाड़ी पर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। इस घटना को मृतका की नाबालिग बेटी ने देखा था दोनों भाईयो ने महिला की हत्या के बाद उसकी लाश ठिकाने लगा के बाद अपनी नाबालिक बेटी को उसकी ताई के यहां छोड़ आए थे। बाद में ताई ने जावित्री की बहन के यहां छोड़ दिया। 5 दिन बाद दिव्या को उसकी ताई ने जावित्री की बहन के पास बेटी को छोड़ा। उसके बारे में पूछा तो सब कुछ सच सच बता दिया दोनों भाइयों को पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और लाश को भी बरामद करवा दिया।

पता चला है कि नरेश कुशवाह अपनी पत्नी जावित्री देवी से 2 हजार रूपए जुआ खेलने के लिए ले गया था जुए में हारने के बाद वह दोबारा घर लौटा और उसके पास शेष बचे रूपए भी वापस मांगने लगा। जब जावित्री ने उसे पैसे नहीं दिए तो दोनों भाइयों ने उसकी हत्या कर दी, इस मामले में आरोपी की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ गवाही दी जिसके चलते दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।