Loading...
अभी-अभी:

साक्षरता अभियानः सड़क निर्माण से बंद हुआ रास्ता, परेशान जनता ने लगाई गुहार

image

Mar 7, 2019

युवराज गौर-   बैतुल के एमएलबी गर्ल्स स्कूल के पास से कालापाठा चौक को जोड़ने वाला रास्ता  एकीकृत कलेक्ट्रेट भवन बनने के बाद  बंद कर दिया गया। जिससे वहां से आने जाने वाले  छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है। कई दृष्टिहीन जनता और शरीर से अपंग छात्र-छात्राओं की आवाजाही के लिए ये सबसे पास का रास्ता हुआ करता था। इस गेट के बंद होने से 2 से 3 किलोमीटर का फेरा लगाकर, कोठी बाजार के रहने वाले बच्चों को कालेज और कालापाठा से स्कूल जाने वाले बच्चों को फेरा लगाना पड़ रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। 

सोशल मीडिया पर  जमकर  छाया है हस्ताक्षर अभियान  शासन प्रशासन को जगाने के लिए 

कुछ लोगों ने अब  जगह-जगह जाकर शासन प्रशासन को जगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक नया तरीका अपनाया है। जहाँ लोग इससे जुड़ते भी नज़र आ रहे हैं। इस हस्ताक्षर अभियान की  पोस्ट फेसबुक पर काफी छाई हुई है,  ताकि  सोए हुये प्रशासन की नींद खुल  जाय और जल्द से जल्द रास्ता खुल सके। युवा विधायक निलय डागा जरूर पैदल और 2 व्हीलर के लिए रास्ता खुलवाने की बात कर रहे हैं। अब  लोगों का कहना है कि कलेक्टर साहब भी  रास्ता बंद कर, मौन बैठे हुए हैं। यहां कलेक्टर और एसपी केवल 2 सालों के लिए आता है, लेकिन जनता तो यहां हमेशा है। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का मौन रहना, इस ओर समझ में नहीं आ रहा।