Loading...
अभी-अभी:

मंत्री आरिफ अकील ने मेघा परमार को कोज़िअस्को पर्वत फतह करने पर दी बधाई

image

Mar 4, 2020

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने युवा पर्वतारोही मेघा परमार और शोभित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत कोज़िअस्को फतह करने पर बधाई दी है। सीहोर निवासी परमार और शर्मा कोज़िअस्को पर तिरंगा फहराने वाले मध्यप्रदेश के पहले महिला और पुरुष हैं।

अकील ने शुभकामना संदेश में कहा है कि सीहोर जिले की बेटी ने देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। खराब मौसम और कठिन बाधाओं को पार कर पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराना गौरव की बात है।