Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश: शाजापुर जिले में पदस्थ तहसीलदार सीहोर जिले की नदी में बहें

image

Aug 17, 2022

Shajapur: मोहन बड़ोदिया तहसील में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर सीहोर के पास सिवान नदी में पुलिया पार करते हुए बह गए। तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर और उनके मित्र नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक सीहोर जिले में अपने दोस्त के फार्म हाउस पर पार्टी कर वापस शाजापुर आ रहे थे। वही सीहोर में शिवान नदी पर बने कर्बला पुल पर अपने फोर व्हीलर वाहन से पुल पार कर रहे थे जहां पानी के तेज बहाव में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सिवन नदी में बह गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन भी सीहोर कलेक्टर से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। परिजनों ने सीहोर पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक मंडी थाने में मंगलवार शाजापुर जिले की तहसील मोहनपुर बढ़ोदिया में पदस्थ तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर और जिले की नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेन्द्र रजक लापता हैं।  इसकी सूचना पुलिस को तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर के  बेटे पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने दी शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि सोमवार की रात को तहसीलदार और पटवारी अपने दोस्त महेन्द्र शर्मा  एवं राहुल आर्य के साथ पार्टी करने रफीकगंज स्तिथ दोस्त तरुण सिंह के फार्म हाउस पर गए थे।  तहसीलदार और पटवारी एक कार में सवार जो अभी तक नहीं लौटे हैं, मंडी थाना पुलिस सर्चिंग  में जुटी हुई है। शहर के नजदीक ही सीवन नदी के करबला पुल और काहिरी में पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बीती रात को तेज बरसात से नदी नाले उफान पर थे, इसलिए पानी में बहने की आशंका पुलिस जता रही है।