Loading...
अभी-अभी:

नागदा प्रेम राजावत कांड को लेकर फिर बिगड़ी नागदा की फिजा, पुलिस पर किया लोगों ने पथराव

image

Jun 21, 2019

अनिल बैरागी : उज्जैन के नागदा के अंदर दिन प्रतिदिन शांति व फिजा में बदलाव आता जा रहा है। यह बदलाव कल प्रेम राजावत नामक युवक पर जानलेवा हमला होने के कारण हो रहा है और इसी हमले को लेकर हिंदूवादी संगठनों के द्वारा आज पूरे नागदा को बंद करने का आह्वान किया गया था जो कि पूरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से रहा परंतु रात होते ही बाजार में कुछ पक्षों के द्वारा पुलिस प्रशासन पर पथराव किया गया जिससे अनुमान लगाया जा सकता है की नागदा की फिजा अब पुलिस प्रशासन के हाथ से भी बाहर होते जा रही है। 

बाजार में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित
बता दें कि पूरे बाजार में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो चुकी है पता नहीं कब भीषण हादसा या कोई बड़ी वारदात हो सकती है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। मामला इतना गरमा गया है कि, मौके पर एएसपी अंतरसिंह कनेश व सीएसपी को पहुंचना पड़ा। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। 

घायल युवकों ने मारपीट की सूचना क्षेत्रवासियों को दी
दरअसल एमजी रोड निवासी अनिल व्यास गौरव शर्मा मिर्ची बाजार क्षेत्र में एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे। विशेषकर युवकों ने व्यास व शर्मा को पीटना शुरू कर दिया। रुपए निकालने के बाद युवक एमजी रोड की ओर लौट ही रहे थे, कि वर्ग विशेष के युवकों ने व्यास व शर्मा को पीटना शुरू कर दिया। घायल युवकों ने मारपीट की सूचना परिजनों व क्षेत्रवासियों को दी। जिसके बाद पूरा मोहल्ला आक्रोशित होकर वर्ग विशेष के क्षेत्र की ओर जाने की जिद कर नारेबाजी करने लगा।

आक्रोशित लोगों के लिए पुलिस ने लिया लाठीचार्ज का लिया सहारा
आक्रोशित लोगों को खदेडऩे के लिए पुलिस को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा वर्ग विशेष के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वर्ग विशेष के लोगों द्वारा युवकों को पीटे जाने पर पुलिस भीड़ से छुटाकर लाई। इस आक्रोशित लोगों को खदेडऩे के लिए पुलिस को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस द्वारा स्थानीय रहवासियों पर भी लाठी चार्ज करते हुए उन्हें घर में जाने को दिया। गुस्साएं युवकों के एक समूह ने एएसपी अंतरसिंह कनेश की टोली पर पत्थरबाजी कर दी।

गुस्साए युवकों के समूह ने की पत्थरबाजी
गुस्साएं युवकों के एक समूह ने एएसपी अंतरसिंह कनेश की टोली पर पत्थरबाजी कर दी। हालांकी पत्थरबाजी में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। मामले में पुलिस का कहना है, कि घायल युवक वर्ग विशेष के क्षेत्र में जाकर आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे थे। जिससे आक्रोशित होकर वर्ग विशेष के लोगों ने युवकों की पिटाई की। देर रात दोनों घायल युवकों की शिकायत मंडी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उन्हें मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इधर विवाद स्थल से कुछ दूरी पर हो रहे धार्मिक अनुष्ठान को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बंद करवा दिया।