Loading...
अभी-अभी:

पारस स्टोन क्रेशर पर कार्य करने वाले एक मजदूर की दर्दनाक मौत

image

Feb 22, 2019

दीपक चौरसिया : चीमा ढाना स्थित पारस स्टोन क्रेशर पर कार्य करने वाले एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद अस्पताल में रात्रि 9:30 बजे तक हंगामा होता रहा। घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चीमा ढाना में पारस स्टोन क्रेशर पर काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार पारस स्टोन क्रेशर पर कार्यरत रमाकांत पिता प्रकाश विश्वकर्मा निवासी कोपरा उम्र 25 साल स्टोन क्रेशर पर मजदूरी का कार्य करता था इसी दौरान वह चपेट में आ गया जिसे क्रेशर से रोहित जैन बाइक से अस्पताल लेकर आया और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन बी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने रोते बिलखते हुए हंगामा कर दिया। 

क्रेसर के कर्मचारी रोहित जैन ने बताया कि जैसे ही क्रेशर पर मजदूर की गिरने की खबर मिली पर तुरंत 7:00 बजे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं था करीब आधे घंटे तक उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर ना मिलने से मजदूर का समय पर इलाज नहीं हो पाया इसलिए उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर बीएमओ डॉ एमके जैन ने बताया कि जब उन्होंने मजदूर को देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। क्रेशर पर मजदूर कैसे गिरा और क्या घटना हुई यह जांच का विषय है।