Dec 28, 2016
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को सुबह राजधानी में निधन हो गया। उनके निधन से मध्यप्रदेश का राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया। सुंदरलाल पटवा को अंतिम नमन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 4.05 पर भोपाल के स्टेट हैंगर पर पहुंच गए। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पार्थिव देह शाम 4 बजे प्रदेश भाजपा पहुंच गई थी। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल पहुंच गए हैं। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। मोदी प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्व.पटवा को अंतिम नमन करेंगे। भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए थे।
गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटवा की पार्थिव देह लोगों की दर्शनार्थ गया है। सुंदरलाल पटवा MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं को राजनीतिक गुरू थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही देशभर की तमाम हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। कई नेता उनके अंतिम दर्शनों के लिए मध्यप्रदेश पहुंचने लगे हैं, वहीं कई बड़े नेताओं ने ट्वीटर पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।








