Oct 21, 2016
भोपाल। मध्यप्रदेश जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह मेदांता दिल्ली में उपचार के लिए दाखिल राज्यसभा सांसद प्रभात झा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने प्रभात झा का उपचार कर रहें डॉक्टरों और विशेषज्ञों से मुलाकात कर राज्यसभा सांसद प्रभात झा के उपचार संबंधी चर्चा की। डॉक्टरों ने बताया कि प्रभात झा का स्वास्थ्य पहले से अब ठीक है, और जल्द ही ठीक होकर उन्हे अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा। जनसंपर्क मंत्री ने प्रभात झा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।








