Loading...
अभी-अभी:

सभी नगरीय निकायों पर लटका ताला, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने की सुरक्षा की मांग

image

Jul 2, 2019

युवराज गौर : बैतूल में आज जिले की सभी नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश कर कार्यालय बन्द रखे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। जिसमें कहा गया कि अधिकारी कर्मचारियों पर हुए हमले की घटनाएं हुई थी उसका विरोध किया और आरोपियों पर दंडात्मक और कार्यवाही कर उचित न्याय की मांग की है। 

इंदौर नगर निगम में स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मचारी को पीटा उसके बाद सतना जिले की रामनगर नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी देवरत्नम सोनी को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान किया गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशाशन को दी गई थी। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की, लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी में आक्रोश है इसके बावजूद अधिकारी कर्मचारी अति आवश्यक सेवाएं निभाते रहे हैं। 

इसी सम्बन्ध में नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी सुरक्षा सनिश्चित कराई जाए। राज्य स्तरीय और जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन को सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए जाए। यदि इसके बाद भी इस प्रकार के हमले बन्द नही हुए तो अधिकारी कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे। प्रदेश में नगरीय निकायों के अधिकारियों आर कर्मचारियों के साथ राजनेताओं द्वारा जो दुर्व्यवहार हो रहा है उसको लेकर प्रदेशव्यापी बन्द रखा गया है आवश्यक सेवाएं चालू रखी गई थी उनकी मांग है कि  पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दी जाए