Loading...
अभी-अभी:

एक पत्नी ने अपने सौतेले बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

image

Jul 2, 2019

योगेश यादव : दरअसल घटना 29 जून की है जब मृतक खेटू यादव अपने घर में आराम कर रहा था इसी दौरान जमीन को लेकर मृतक की पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया। जब विवाद बढ़ा तो मृतक की पत्नी परिछो बाई अपने सौतेले बेटे गुरूवारू यादव के साथ मृतक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में पति की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों आरोपी घर से फरार हो गए।

इस वारदात की खबर जैसे ही पुलिस को मिली,पुलिस तत्काल घटनास्थल जाकर कार्रवाई में जुट गई। पंडरापाठ चौकी प्रभारी ने दल बल के साथ जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल में डाल दिया है।