Loading...
अभी-अभी:

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट- हिंदू मान्यताओं को नजरअंदाज करने का नतीजा, अमित शाह अस्पताल में

image

Aug 3, 2020

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े बीजेपी नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ये सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा है। 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा।  
१- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पोजिटिव 
२- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास
३- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में। 
४- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पोजिटिव अस्पताल में। 
५- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में 
६- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1290116752961966081

5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए
एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा, मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ ५ अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।