Loading...
अभी-अभी:

साध्वी प्रज्ञा को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए : पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे

image

May 17, 2019

दुर्गेश गुप्ता : साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। साध्वी प्रज्ञा के द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बोलने पर पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने भारतीय जनता पार्टी को दोगला चरित्र करार दिया है। बता दें कि इसके साथ ही पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी को साध्वी को निष्कासित करना चाहिए।

साध्वी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए
उन्होंने साध्वी के बयान को लेकर कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है जिसे पूरा देश राष्ट्रपिता के नाम से जानता हो उनके हत्यारे को देशभक्त बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। वहीं चुनाव आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए।

मोदी के वादों से जनता ऊब चुकी है
भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी के बयान पर यू टर्न लिया है। यह पार्टी का दोगला चरित्र है। महात्मा गांधी देश ही नहीं विश्व की महानतम हस्तियों में से है। पूरा विश्व उनके शांति के पैगाम और विचार को मानता है। वहीं आज खरगोन में मोदी की सभा को लेकर सुखदेव पांसे ने कहा कि मोदी की सभा से जनता को कोई असर नहीं होने वाला है मोदी के झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है