Loading...
अभी-अभी:

दिग्विजय सिंह को आतंकी कहने के बयान से पलटीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

image

Apr 26, 2019

शरद बाघेला : भोपाल की लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए दिग्विजय सिंह के आतंकी कहने वाले बयान से पलट गई हैं। ये बात प्रज्ञा ने शुक्रवार को संघ कार्यालय समिधा में एक बैठक करने के बाद कही। साध्वी के बयान पलटने पर ऐसा भी माना जा रहा है कि आरएसएस ने समिधा में तलब कर बयानबाजी में नियंत्रण रखने की बात कही है।

इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को आतंकी कहने के बयान से पलट गई हैं। सीहोर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान गुरूवार को प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को आतंकी कहा था। इसके बाद उन्हें आज संघ ने समिधा बुलाया गया। यहां संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार से उनकी एक घंटे तक चर्चा हुई। हालांकि मीडिया से चर्चा में प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने किसी को आतंकी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि संघ मेरा परिवार है और वे यहां सहज भेंट के लिए आईं थीं।