Loading...
अभी-अभी:

सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा पर मामला दर्ज

image

Sep 12, 2018

कोतवाली थाना पुलिस ने आज सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया की जमीन के एक मामले में सीहोर निवासी विनय रूठिया ने न्यायालय में याचिका दायरा की थी, जिसपर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के खिलाफ भादवि की धारा 191, 192, 193, 203,  420 467. 468 471, 120 बी    में मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है की अरोरा दम्पत्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है और इस मामले में सीधे सीधे भाजपा की छवि पर ही असर पड़ेगा। इससे पहले भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा शासकिय जिला अस्पताल में डाक्टर से अभद्र व्यावहार के मामलें में भी आरोपी बने थे और कुछ दिन फरार हो ग थे तो पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार का ईनाम तक घोषित कर दिया था, कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के गृह जिले में भाजपा नेता और नेत्री के कारण भाजपा की ही फजीहत होती दिख रही है।