Loading...
अभी-अभी:

मां मर चुकी है' कहने वाला बेटा उस दिन रो पड़ा जब मां सामने खड़ी थी !

image

Apr 11, 2025

मां मर चुकी है' कहने वाला बेटा उस दिन रो पड़ा जब मां सामने खड़ी थी !

राजगढ़, मध्यप्रदेश | अप्रैल 2025

"मां मर नहीं गई थी, खो गई थी..."

यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ में हुई एक सच्ची और चमत्कारी घटना है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। 35 साल पहले लापता हुई एक महिला, जिसे परिवार ने मरा मानकर हर साल पिंडदान किया — अब जिंदा वापस लौट आई है।

 

भूलने की बीमारी बनी वजह, पर किस्मत ने लौटाया मां को

 राजगढ़ जिले की गीताबाई सेन, उम्र 75 साल, करीब 35 साल पहले अपने मायके शाजापुर से लापता हो गई थीं। उन्हें भूलने की बीमारी (Dementia) थी और अचानक घर से निकल गईं। परिवार ने उन्हें 10 साल तक खोजा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो प्रयागराज में उनका पिंडदान कर दिया गया।

 

पिंडदान करते रहे, पर मां की सांसें चल रही थीं

 गीताबाई का बेटा अशोक सेन पिछले कई वर्षों से अपनी 'मरी मां' का श्राद्ध और पिंडदान करता रहा। हर साल मां की आत्मा की शांति के लिए प्रयागराज जाता था,लेकिन मां जिन्दा थी और शहर में तन्हा  

 

नागपुर में पेड़ के नीचे मिलीं मां

 2 साल पहले सामाजिक कार्यकर्ता बिंदा बिड़कर की नजर एक बुज़ुर्ग महिला पर पड़ी, जो नागपुर में एक पेड़ के नीचे बैठी थीं।8 सितंबर 2023 को उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से धीरे-धीरे उनकी याददाश्त लौटने लगी और उन्होंने अपने गांव ब्यावरा, नरसिंहगढ़ और शुजालपुर का ज़िक्र किया। अस्पताल प्रशासन ने गूगल और पुलिस की मदद से परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की — और 28 मार्च 2025 को चमत्कार हो गया।

 

मां को देख बेटे की आंखें भर आईं

 मां को देख पति गोपाल सेन और बेटे अशोक की आंखों से आंसू रुक नहीं पाए। अशोक ने बताया, "जब मां लापता हुईं, हम चार बच्चे थे — उम्र 4 से 10 साल। दो भाई-बहनों की मौत हो गई। हमने मां को मरा मान लिया था, लेकिन आज लगता है भगवान ने हमारी सुन ली।"

Report By:
Monika