Loading...
अभी-अभी:

वोट देने की बात पर गोली मार कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी गिरफ्तार

image

May 20, 2019

अज़हर शेख : इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र में वोट देने की बात पर गोली मार कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो आरोपियो की तलाश में पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्चिग कर रही है। वहीं 24 घण्टे में पकड़ने का दावा किया जा रहा है। हत्या के पीछे पैसों के लेन देन की बात सामने आई है।  फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

घटना इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र के पालिया गाँव में रविवार शाम को हुई थी। घटना के बाद से प्रदेश का सियासी माहौल बदल गया था। जहां एक और बीजेपी ने इसे कांग्रेस के गुंडा राज की वापिसी प्रदेश में बताई और जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर रविवार शाम से सोमवार सुबह तक जारी रहा। लेकिन देर रात हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरुण शर्मा को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया गया। वहीं बताया जा रहा है​ कि अरुण शर्मा का मृतक नेमीचंद तंवर से दिन में पैसों को लेकर विवाद हुआ था।