Loading...
अभी-अभी:

पति की बर्बरता की शिकार हुई पत्नी, थाने में सुनाई पूरी आपबीती

image

May 14, 2019

अज़हर शेख : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक पति की बर्बरता का शिकार उसकी पत्नी को होना पड़ा। जी हां, बता दें कि पति ने उसके गुप्तांग में ब्लेड लगा दिया जिसके कारण उसकी हालत काफी बिगड़ गई लेकिन शर्मिंदगी के कारण महिला ने पति की बर्बरता की शिकायत नहीं की लेकिन जब समस्या ज्यादा विकराल रूप लेने लगी तो उसने पूरे मामले की शिकायत चंदन नगर पुलिस को की वहीं चंदन नगर पुलिस ने जांच करते हुए महिला के पति प्रकाश को पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति के किसी दूसरी महिला के साथ सम्बन्ध थे इन्हीं बातों को लेकर दोनों में विवाद होता था लेकिन आठ महीने पहले विवाद के दौरन हैवान पति ने पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की कोई वस्तु डाल दी थी जिसकी शिकायत बीते आठ महीने से महिला ने शर्म के कारण नहीं की। लेकिन धीरे धीरे महिला की हालत ज्यादा खराब होने लगी उसके बाद महिला ने तुरंत थाने पर पति की शिकायत की। वहीं शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला को इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।