Loading...
अभी-अभी:

पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या, खेत में फैंकी खून से लथपथ लाश

image

Apr 15, 2017

सतना। सतना जिले के अमरपाटन में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब लोगो ने महिला की खून से सनी लाश खेत में पड़ी देखी। लाश की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम ओबरा में ग्रामीणों द्वारा अमरपाटन पुलिस को सूचना देने पर मौके पर अमरपाटन पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण के दौरान पुलिस को डंडा मिला है। ​जिससे वारदात को अंजाम दिया गया। एफएसएल टीम ने बताया पति रामकृष्ण लोधी और पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। दोनों किसी अन्य के खेत में रहकर खेती करते थे। पति रामकृष्ण पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते बीती रात  रात दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति रामकृष्ण लोधी ने पत्नी की डंडो से पिट—पिटकर हत्या कर दी। रामकृष्ण लोधी मौके से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।