Loading...
अभी-अभी:

सूदखोरों से परेशान होकर डीआईजी कार्यालय में महिला ने खाया जहर

image

Mar 4, 2020

विकास सिंह सोलंकी : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर में लगातार सूदखोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं। सूदखोरों ने एक महिला को इतना परेशान किया कि महिला ने डीआईजी कार्यालय के अंदर जहर ख़ाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बुधवार को महिला डीआईजी कार्यालय पहुंची और सुनवाई न होने का आरोप लगाकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है। 

महिला ने दो वर्ष पहले लिया था ब्याज
महिला का आरोप है कि उसने सूदखोर अरविंद चावला से दस वर्ष पूर्व एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। अरविंद दस वर्षों में एक लाख रुपये के बदले महिला से दस लाख रुपये अभी तक ले चुका है और लगातार महिला को और रुपये देने के लिए धमका रहा है। महिला ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों को अरविंद चावला ने ब्याज पर रुपये देकर उनसे कई गुना रुपये वसूल भी किए है। कई लोगों ने अरविंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर रखी है लेकिन अभी तक किसी ने कार्यवाही नहीं की है। 

महिला ने दी चेतावनी
वहीं महिला ने चेतावनी भी दी है कि अगर वह आज बच जाती है तो उसके बाद भी अरविंद उसे प्रताड़ित करेगा, जिसके चलते वह अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगी। फिलहाल पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया है और पूरे ही मामले की जांच करने की बात कर रही है। हालांकि देखने वाली बात होंगी पुलिस सूदखोर पर क्या कार्यवाही करती है।