Loading...
अभी-अभी:

वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल होगी 'गेर', जिला प्रशासन भेजेगा प्रस्ताव

image

Jul 17, 2019

दीपिका अग्रवाल : इंदौर शहर में रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली गेर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने के लिए जिला प्रशासन अगले सप्ताह प्रस्ताव भेजेगा। प्रस्ताव भेजने के पहले प्रशासन ने विशेषज्ञों की कमेटी के माध्यम से सभी दस्तावेज जुटाए है, यदि यूनेस्कों इंदौर की गेर को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल कर लेता है तो यह ना सिर्फ शहर के लिए बल्कि देश के लिए गौरव की बात होगी।  

रंगपंचमी पर शहर में निकलने वाले गेर से प्रभावित कलेक्टर
इंदौर में पदस्थापना के बाद आईएएस अधिकारी लोकेश जाटव रंगपंचमी पर शहर में निकलने वाले गेर से काफी प्रभावित हुए थे। बिना किसी न्योते के लाखों लोग इस गेर में शामिल होते है, जिसमें जमकर रंग गुलाल उड़ता है। शहर के इस पारम्परिक आयोजन की भव्यता को देखते हुए कलेक्टर लोकेश जाटव ने इसे यूनेस्कों की वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल करवाने का निर्णय लिया। इसके लिए इतिहासकारों के साथ ही विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई।  

कलेक्टर ने की शहर की जनता से अपील
कलेक्टर ने शहर की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि उनके पास गेर के संबंध में कोई भी ऐतिहासिक जानकारी हो तो प्रशासन के साथ साझा करें। तीन महीने बाद शहर के लोगों से मिली जानकारी और इतिहासकारों की कमेटी द्वारा एकत्र किए गए दस्तावेजों के आधार पर जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को अलगे हफ्ते यूनेस्कों को भेजा जाएगा।