Loading...
अभी-अभी:

आगरा पुलिस का तांडव, असहाय महिला को जमकर पीटा

image

Jul 29, 2017

यूपी : आगरा के शमशाबाद में आज दो पक्षों के झगड़े में पहुंची पुलिस ने झगड़ा शांत कराने की बजाए जमकर तांडव किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की जगह अपना सारा जोर एक महिला पर उतरा और लाठी डंडों से जमकर महिला को पीटा। आगरा में खाकी वर्दी वाले ने एक असहाय महिला पर जमकर बल प्रयोग किया।

थाना शमशाबाद के नगला सूरजभान में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की जगह सारा गुस्सा एक महिला पर ही निकाल दिया। महिला चिखती चिल्लाती रही, लेकिन दरोगा सुनील कुमार का दिल नहीं पसीजा। असहाय महिला को पुलिस ने इतना पीटा की उसके हाथों में फैक्चर हो गया। जिस पुलिस को लोगों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया हैं, वह पुलिस ही खुलेआम गुंडागर्दी दिखा रही हैं।