Loading...
अभी-अभी:

गुजरात की महाजीत, अब मध्यप्रदेश में दो सौ के पार का संकल्प

image

Dec 29, 2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा की गुजरात में पार्टी की जीत को महाजीत बताया। वही मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के दो सौ सीट के पार का संकल्प लिया है। बैतूल से इंदौर की ओर जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हरदा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा की गुजरात में 22 साल के बाद जो जीत हुई है। वह महाजीत है। यहां पार्टी का वोट प्रतिशत बड़ा है। वही हिमाचल प्रदेश के पांच साल में ही जनता के कांग्रेस को धूल चटाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में जो लाभ किसानों और आम जनता को मिला है। वह देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिला है।वही किसानों की आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसान सरकार या भावंतर योजना से कही नाराज नहीं है। किसानों की आत्महत्या के और भी कई कारण है।