Loading...
अभी-अभी:

डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र सीमा हुई 65

image

Sep 27, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई। इसमें सुरक्षा और पुलिस सुधार से लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मोदी सरकार ने डॉक्टरों को तोहफा देते हुए उनके रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाकर 65 साल कर दिया गया। बैठक के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कैबिनेट ने पुलिस मॉर्डनाइजेशन स्कीम को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 25,060 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। साथ ही पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पहला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरा विश्व मान रहा है कि आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

बैठक में ये मुद्दे रहे अहम

  • आंतरिक और महिला सुरक्षा।
  • हेलिकॉप्टरों की बढ़ेगी खरीद।
  • डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल कर दी गई।
  • नक्सल प्रभावित 35 जिलों में पुलिस अपग्रेडेशन पर 3 हजार करोड़ खर्च होगा।
  • नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूर।
  • क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को सुधारने पर करीब 900 करोड़ खर्च होगा।