Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी ने पार्टी के फायदे के लिए की ऐसी बयानबाजी

image

Dec 28, 2017

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है।
गांधी ने पार्टी के 133 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण करते हुए कहा कि बीजेपी  को सिर्फ फायदा दिखता है और इसके लिए वह झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं करती है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान पर कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था उस पर आज खतरा मंडराने लग गया है।
गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और इस लड़ाई को वह आगे भी जारी रखेगी।