Loading...
अभी-अभी:

व्यक्ति की गला काट कर हत्या, 2 गिरफ्तार

image

Nov 2, 2017

लखनऊ/यूपी : जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला-जुला में एक व्यक्ति की गला काट कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या किये जाने की आशंका है। जिसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।   

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला-जुला का है। यहां रहने वाला कृष्ण बाथम की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब उसकी दुकान पर काम करने वाला राहुल वहां पहुंचा, जिसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसके बाद मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। कृष्ण की हत्या क्यों और किसने की पुलिस इस पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।  

पुलिस के अनुसार जानकारी मिली है मृतक शराब पीने का आदी था। देर रात 12 बजे तक इसको देखा गया था। उसके बाद इसका  शव सुबह इसकी चारपाई पर पड़ा मिला। वहीं इसकी शादी नहीं हुई थी, जिस पर पुलिस अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या किये जाने की बात से भी इन्कार नहीं कर रही है। इस बिन्दु पर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।