Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम बदलकर हो सकता है अटल बिहारी मैदान

image

Aug 25, 2018

दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान का नाम बदलकर जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है। दिल्ली नगर निगम (DMC) ने कहा है कि वो स्वर्गवासवी अटल जी को का सम्मान देने के लिए इस कदम पर विचार कर रहा है। 

उल्लेखनीय है कि रामलीला मैदान दिल्ली का सबसे प्रतिष्ठित मैदान है जहां हर वर्ष रामलीला आयोजित की जाती है। इसके अलावा दिल्ली में होने वाली अधिकतर  राजनीतिक रैलियों, बैठकों, त्यौहारों और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए भी इसी मैदान को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस मैदान पर अटल जी ने भी कई भाषण दिए है। 

गौरतलब है कि 16 अगस्त 2018 के दिन दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अपने प्राण त्यागने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के सम्मान में देश भर की सरकारों ने विभिन्न कदम उठाये है।  झारखंड सरकार ने वाजपेयी का सम्मान करने के लिए राज्य में कई स्थानों का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। छत्तीसगढ़ की नई राजधानी "नया रायपुर" का नाम बदलकर अब अटल नगर रखा जाएगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश ने भी अटल जी के सम्मान के लिए राज्य की सभी पवित्र नदियों में उनकी अस्थियां विसर्जित करने का फैसला किया था।