Loading...
अभी-अभी:

केंद्र सरकार में तानाशाही एक पेशा बन गई है : राहुल गांधी

image

Sep 20, 2018

भारत में आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है और इसके साथ ही देशभर की तमाम राजनैतिक पार्टियों और नेताओं ने भी इन चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है। इन तैयारिओं के तहत लगभग सभी नेता जनता को लुभाने और विपक्षियों पर आरोप लगाने की भरपूर कोशिशे कर रहे है। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी भी एक के बाद एक केंद्र सरकार पर बयानी हमले कर रहे है। अभी हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि मोदी सरकार में तानाशाही एक पेशा बन गई है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई किये जाने को लेकर आज केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक कई  ट्वीट किये है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार में  तानाशाही एक पेशा बन गई है। राहुल ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों को छीना गया है और राज्य सरकार ने बुज़दिली दिखाते हुए  कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जो प्रहार किये है उन्हें जाता हमेशा याद रखेगी। 

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही बिलासपुर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित रूप से पिटाई कर दी थी जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव समेत अन्य कई कार्यकर्ता घायल हो गये थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी बहुत वायरल हो रहा है।