Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस अपने राजकुमार को पीएम की कुर्सी पर बिठाने के सपने देख रही - संबित पात्रा

image

Dec 23, 2019

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान एक ही सिक्के के दो पहलू बनकर देश के हालात बिगाड़ रहे है। वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर भड़की हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाय वाला प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वह अपने राजकुमार को इस कुर्सी पर बिठाने के सपने देख रही है।

कांग्रेस ने दी डेढ़ लाख बांग्लादेशियों व युगांडा के कई लोगों को नागरिकता

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कांग्रेस ने वर्ष 1955 के बाद नागरिकता अधिनियम में आठ बार संशोधन कर करीब डेढ़ लाख बांग्लादेशियों व युगांडा के कई लोगों को नागरिकता दी। देश में भड़की हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नागरिकता संशोधन कानून पर देश के विभिन्न हिस्सों में भड़की हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

देश में कांग्रेस वही रवैया अपना रही, जो भारत के खिलाफ इमरान अपना रहे

वहीं सूत्रों का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून पर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को जम्मू पहुंचे संबित पात्रा ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जन जागरण मुहिम में हिस्सा लेते हुए पात्रा ने कहा कि देश में कांग्रेस वही रवैया अपना रही है, जो भारत के खिलाफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपना रहे हैं।