Loading...
अभी-अभी:

बसंत पंचमी 2024: क्या है बसंत पंचमी का महत्व

image

Feb 14, 2024

Basant Panchami: हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है वसंत पंचमी, इस दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है। यह त्योहार हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह मौसमों में बांटा गया है, जिसमें वसंत को सभी मौसमों का राजा कहा जाता है। जिस दिन वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन वसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी 14 FEBRUARY 2024 को मनाया जाएगा।

वसंत पंचमी का महत्व:

वसंत पंचमी का धार्मिक महत्व होने के साथ साथ सामाजिक महत्व भी है।वसंत पंचमी जीवन में कोई भी नई चीजें शुरू करने का एक शुभ दिन है। अगर धार्मिक मान्यताओं की बात करे तो उसके अनुसार इसी दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थीं इसलिए इस दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।