Apr 1, 2018
पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने आज बताया कि भारतीय मछुआरों के इस समूह को बृहस्पतिवार की रात पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया है।
मछली पकड़ने की आठ नौकाओं को भी जब्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक न्यायिक दंडाधिकारी ने 52 भारतीय मछुआरों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां मलीर जेल में रखा जाएगा।
गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग गुजरात के तटीय इलाके दांडी स्थित एक गांव से आते हैं। पिछले साल नवंबर से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या 200 पार कर गई है।