Loading...
अभी-अभी:

विदेश राज्यमंत्री की बीजेपी नेताओ को नसीहत, पढ़िए पूरी खबर

image

Apr 13, 2018

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के उपवास कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री उपवास करने पहुंचे। उपवास कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति नहीं होने पर अकबर ने तंज कसा ​है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि अगले कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम में महिला के रूप में सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार ही मौजूद थी।

सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपवास पर
रायसेन जिला मुख्यालय पर आज भाजपा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने कांग्रेस द्वारा संसद न चलने देने, संसद में हुड़दंग करने के विरोध में उपवास किया। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के नेतृत्व में मप्र के वनमंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। अकबर ने कहा कि भारत का कोई भी प्रधानमंत्री खाड़ी देशों की यात्रा पर 34 साल से नहीं गया। जब नरेंद्र मोदी खाड़ी देश गए तो उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। खाड़ी के नेता भी भारत आये उनका भी गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इसी का परिणाम है कि आज खाड़ी देशों से भारत के मजबूत रिश्ते बने है।

अकबर का भाजपा ​कार्यकर्ताओं से आग्रह
देश की जनता बहुत दयालु है वह सब माफ करती है लेकिन वह ये कभी माफ नही करेगी कि गणतंत्र और जनतंत्र को कोई नुकसान पहुंचाए। अकबर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह गांव गांव में जाकर कांग्रेस के इस कृत्य को मतदाता को बताए। अकबर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री में सोच है हिम्मत है और काबिलियत भी है। हमने आज तक उनके मन में किसी कर लिए भेदभाव नही देखा है।

कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में हुई असफल
कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल हुई है। कांग्रेस के पास विरोध करने का कोई विषय बचा नही है अध्यक्ष के सामने चिल्लाना, मंत्रियो को बोलने नही देना, सकारात्मक बहस न करना, कोई मुद्दे नही होना, संसद चलने में अवरोध पैदा करना यही कांग्रेस का काम है।

कांग्रेस का काम संसद में सिर्फ अवरोध उत्पन्न करना 
चार घण्टे तक चले इस उपवास के दौरान भाजपा के नेताओ ने कांग्रेस के संसद में अवरोध पैदा करने की तीखी आलोचना की वहीं भाजपा के कार्यो को गिनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।