Loading...
अभी-अभी:

अरुणाचल प्रदेश आज मना रहा अपना 34वां राज्यत्व दिवस, प्रधानमंत्री ने ट्वीट पर दी बधाई

image

Feb 20, 2020

अरुणाचल प्रदेशः भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह राज्य देशभक्ति और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है। अरुणाचल प्रदेश के लिए निरंतर विकास दुआ करता हूं। बता दे कि अरुणाचल प्रदेश को साल 1987 में 20 फरवरी को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। तब से अब तक अरुणाचल प्रदेश में इस तारीख को राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1972 तक अरुणाचल प्रदेश को नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के रूप जाना जाता था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके 34 वें राज्यत्व दिवस पर बधाई दी। कहा कि यह राज्य प्राकृतिक सुंदरता के साथ धन्य है। मैं सीएम पेमा खांडू जी के नेतृत्व में राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।