Loading...
अभी-अभी:

महिलाओं के लिए सेना का कोई दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

image

Mar 8, 2020

नई दिल्ली: नारी जीवन का एक ऐसा स्वरुप है, जिसकी कल्पना आप में या और कोई भी नहीं कर सकता है। जब जीवन धरा पर पुरुष अपनी पलकें खोलता है तो पहले पहल माँ के स्वरुप में ममता के रूप में माँ बनकर नारी ही उसे मिलती है। वही नारी जीवन का लालन पालन करती है, जहां बहन बन कर नारी का दूसरा रूप भी जल्द ही जीवन में प्रवेश करता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है, उसके साथ साथ नारी कई अन्य रिश्तों के बंधनो में बंध कर मानव समाज में हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती है। इसी बात कोप ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विगत वर्षो में सेना में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए सेना का कोई दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए।

भारत के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी

गणतंत्र दिवस परेड में सेना के पुरुष दस्ते का नेतृत्व करने वाली तानिया शेरगिल का उदाहरण देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं उन मोर्चो पर भी नेतृत्व कर रही हैं, जो अब तक उनके लिए बंद थे। जहां इस बात का पता चला है कि नीति आयोग की तरफ से आयोजित 'वूमेन ट्रांसफॉर्म इंडिया अवार्ड' समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में महिलाओं को सशक्त करना मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की मौजूदगी राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देने के साथ ही महिलाओं के उन्नयन का भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है।