Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः देश की पांच महिला पुलिस अधिकारी को किया संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित

image

Sep 14, 2019

देश का सम्मान एक बार फिर विश्व में बढ़ा है। संयुक्त राष्ट्र ने देश की पांच महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। यह सम्मान उनको साउथ सूडान में सराहनीय सेवाएं देने के लिए दिया गया है। इन पांच महिलाओं में रीना यादव, गोपिका जहांगिरदार, भारती सामंतराय, रागिनी कुमारी और कमल शेखावत का नाम शामिल है। रीना यादव चंढीगढ़ में पुलिस ऑफिसर हैं। गोपिका जहांगिरदार महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी हैं और भारती सामंतराय भी महाराष्ट्र पुलिस में हैं। चौथा नाम रागिनी कुमारी का है और वह भी पुलिस में हैं। कमल शेखावत राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। ये सभी महिलाएं सामुदायिक, प्रशासनिक, परिचालन कर्तव्यों और स्थानीय अधिकारियों के क्षमता निर्माण में लगी हुई हैं।

समूचे देशवासियों के लिए गौरव की बात

एक अधिकारी ने कहा कि ये महिलाएं व्यावसायिकता, अखंडता और विविधता के लिए सम्मान के संयुक्त राष्ट्र के मूल मूल्यों के साथ काम कर रही हैं। ये भारतीय महिलाएं दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए मजबूती प्रदान कर रही हैं। समूचे देशवासियों के लिए यह एक गौरव की बात है। बता दें कि भारत यूएन के दुनिया के खतरनाक देशों में यूएन के द्वार चलाए जा रहे शांति मिशनों में शामिल रहा है। अभी भी भारत अफ्रीका के कई खतरनाक देशों में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में शामिल है।