Loading...
अभी-अभी:

धरने पर बैठे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पुलिस ने लिया हिरासत में..

image

Mar 17, 2020

बंगलौर: मध्य प्रदेश की सियासी घमासान जारी है। बैंगलुरू में ठहरे बागी कांग्रेसी विधायकों से मिलने की जिद पर अड़े पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह रामदा होटल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें कांग्रेस के विधायकों से मिलने नहीं दिया गया जिसके चलते वे धरने पर बैठ गये। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पूर्व सीएम ने कहा 5 विधायक हैं बंदी

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह-सुबह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे थे। यहां कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उनकी अगवानी की। दोनों नेता साथ में रामदा होटल पहुंचे, किन्तु पुलिस ने उन्हें होटल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। दिग्विजय इससे खफा हो गये और होटल के बाहर ही धरने पर बैठ गये। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम उनके वापस आने की उम्मीद कर रहे थे, किन्तु जब हमने देखा कि उन्हें वापस ले जा रहे हैं तो उनके परिवारों से संदेश आए। मैंने निजी रूप से 5 विधायकों से बात की, उन्होंने कहा कि वे बंदी हैं, उनके फोन छीन लिए गए हैं, हर कमरे के सामने पुलिस है, उन्हें चौबीस घंटे फॉलो किया जा रहा है।