Loading...
अभी-अभी:

एक और चिराग बुझ गया, नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, लंबे समय से चल रहे थे बीमार 

image

Aug 24, 2019

नई दिल्लीः पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर के कारण लंबे समय से चल रहे थे बीमार। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और 9 अगस्त से दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती थे। उन्होंने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुके जेटली को कैंसर भी हो गया था।

जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

भाजपा ने अपना एक और कर्मठ नेता खो दिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को अस्पताल जाकर जेटली का हालचाल जाना था। जेटली के निधन से भाजपा ने सुषमा स्वराज, बाबूलाल गौर के बाद अपना एक कर्मठ नेता खो दिया।