Loading...
अभी-अभी:

एंटीलिया में मुकेश अंबानी के घर आये गणपति बाप्पा

image

Sep 3, 2019

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी के घर हर त्यौहार को बेहद ही धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसे ही इस बार भी गणेश चतुर्थी का पर्व उन्होंने बेहद ही जोरों शोरों से मनाया है। वैसे आप जानते ही हैं अम्बानी परिवार का घर भी दुनिया के सबसे महंगे घरों में शामिल है। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया एक महल से कम नहीं है और यह दुनिया का सबसे महंगा निजी घर है। इसी घर में उन्होंने गणपति बाप्पा का स्वागत किया जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

बॉलीवुड के सेलेब्स भी हुये शामिल

आपको बता दें, इन सेलेब्स में शिल्पा शेट्टी, सनी लियोनी, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, सोनाली बेंद्रे, सलमान खान, विवेक ओबेरॉय जैसे कई स्टार्स शामिल रहे। इसी के साथ अम्बानी परिवार के घर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने बहुत ही धूमधाम से बाप्पा का स्वागत किया और इस दिन को मनाया। इसके साथ ही कई तस्वीरें भी हैं जो वायरल की जा रही हैं। उनके अम्बानी परिवार के लोग दिखाई दे रहे हैं, वहीं अन्य तस्वीरों में बॉलीवुड के सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं।